इंडिपेंडेंट मेल, शिवपुरी। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी पर मंगलवार को शिवपुरी पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर लिया। यह प्रकरण कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि तिवारी ने रविवार को शिवपुरी में शाम पांच बजे के बाद जनसभा की थी, जबकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं थी। कांग्रेस ने इसी की शिकायत पुलिस में की थी।